कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में विभिन्न विभागों में कई योजनाएं फंड के अभाव में लंबित हैं। सरकार की महत्वपूर्ण अबुआ आवास योजना पर भी फंड का ग्रहण लगा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में जिले में अबुआ आवास की 7553 योजनाएं ली गई थी। इसमें 4697 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। अभी तक महज 1128 लाभुकों को हीं चौथी किस्त के तहत अंतिम भुगतान किया गया है। अभी भी आवास पूर्ण किये 3569 लाभुकों को अंतिम भुगतान नहीं हो पा रहा है। 2023-24 में जिले में 3450 लाभुकों ने आवास का निर्माण पूरा किया था। जबकि 2024-25 में 1247 लाभुकों ने आवास का निर्माण पूर्ण किया था। जिसमें 2024-25 में चार और 2023-24 में 1124 लाभुकों को हीं अंतिम भुगतान हो पाया है।इस वर्ष करीब पांच करोड़ की राशि आवास योजना के भुगतान के लिए आवंटन प्राप्त हुआ थ...