सहरसा, अगस्त 19 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी थानों में आमजनों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन, जिनके संबंध में थाने में सनहा या प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे जाते हैं। बीते दो वर्षों के दौरान सहरसा पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे हैं। मोबाइल फोन मिलने से लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ा है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी विक्रम सिहाग ने मंगलवार को ऑपरेशन मुस्कान फेज-10 के तहत करीब 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के 123 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दो साल में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक का...