दो साल में दुकान के फेल हो चुके हैं तीन नमूने
फतेहपुर, अगस्त 26 -- मलवां। कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित मलवां की चर्चित मिठाई की दुकान पर फफूंद लगी बर्फी बेचने के आरोप के बाद अब पुराने मामलों की भी परत खुलने लगी है। दुकान से पिछले दो वर्षों में लिए गए मिठाई के तीन नमूने जांच में फेल हो चुके हैं। तीनों मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद चल रहे हैं। फंफूद वाली बर्फी का वीडियो वायरल होने के बाद दुकान की मिठाइयों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर फफूंद लगी बर्फी का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरु की है। बुधवार को विभागीय टीम जांच करने दुकान पहुंची। दुकान में फंफूद वाली बर्फी नहीं मिली। न वैसी बर्फी मिली जो वायरल वीडियो में दिख रही थी। जिसके बाद टीम विधिक नमूना नहीं भर पाई। हालांकि जो बर्फी वीडियो में दिख रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.