नई दिल्ली, मार्च 24 -- असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ क्लेयर गोगोई की संपत्ति 2026 में बढ़कर 7.57 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष 2024 में इस दंपती के पास 4.66 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से दोनों की संपत्ति में 2.91 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। यह जानकारी गोगोई द्वारा नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे से मिली है। लोकसभा सदस्य गोगोई जोरहाट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...