भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे की तरफ से चेन खींचने(पुलिंग) वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। दरअसल, बिना किसी काम के चलती ट्रेन में चेन खींचने की घटना के बाद कामकाजी लोगों को दिक्कतें तो होती ही हैं। ट्रेनों में भी कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आती हैं। विभाग को लगातार मिल रही इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। अब रेलवे बोर्ड की तरफ से भी ट्रेनों में चेन खींचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के 2024-25 की अवधि के दौरान कुल 280 व्यवधान के मामले दर्ज किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 220 ट्रेनें समय पर नहीं चल पाईं। अगले वर्ष स्थिति और भी चिंताजनक हो गई। 2025-26 की अवधि में, मालदा मंडल में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 396 हो गई, जिसके कारण 231...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.