दो साल बाद राजस्थान के वृद्धाश्रम में मिले बुजुर्ग
कौशाम्बी, मई 23 -- चरवा थाने के हरदुआ जोत गांव से दो वर्ष पहले लापता हुए बुजुर्ग के राजस्थान के एक वृद्धाश्रम में मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान की पहल से बुजुर्ग को सकुशल घर लाया गया। हरदुआ जोत गांव निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता राजित राम सिंह (60) पुत्र बुद्धू सिंह चौहान करीब दो वर्ष पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना चरवा थाने में भी दी गई थी, इसके बावजूद उनका पता नहीं चल सका। इसी दौरान गांव के प्रधान श्रीपाल सरोज को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने लगातार दो वर्षों तक बुजुर्ग की तलाश के लिए प्रयास जारी रखा। हाल ही में सूचना मिली कि लापता वृद्ध राजस्थान के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.