दो साल बाद भी 75 स्कूलों से ऊपर गुजरे बिजली तार नहीं हटे
फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। जिले के 75 परिषदीय विद्यालयों में नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। इन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो साल पूर्व धनराशि दिए जाने के बाद भी लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा नहीं किया जा सका। जिले के 265 परिषदीय विद्यालयों को चार साल पहले चिह्नित कर परिसर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इनमें से अब तक केवल 190 विद्यालयों में ही लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो सका है, जबकि 75 विद्यालयों में अब भी खतरा बरकरार है। शेष विद्यालयों में प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की स्थिति अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। कई विद्यालयों में बिजली के पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.