दो साल बाद भी मार्कशीट नहीं, रात तक धरने पर बैठे छात्र
मेरठ, सितम्बर 26 -- सत्र 2022-24 में बीएड पूरा करने के बावजूद दो साल से मार्कशीट न मिलने से परेशान छात्र शुक्रवार देर शाम रजिस्ट्रार ऑफिस में धरना देकर बैठ गए। अधिकांश छात्र बिहार से पहुंचे थे। विवि छात्रों की परीक्षाएं करा चुका है, लेकिन कॉलेज ने आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं भेजे। इससे विवि ने मार्कशीट रोक दीं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रजिस्ट्रार से कॉलेज को पत्र लिखवाया। मामला ज्ञानस्थली विद्यापीठ मोदीनगर का है। सीजेपी के उत्तर क्षेत्र समिति सदस्य एडवोकेट आदेश प्रधान के साथ शान मुहम्मद, अक्षय बैसला, शुभम भड़ाना, अनुज भड़ाना, फरहान एवं अनस भी कॉलेज छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- डीएलएड रिजल्ट जारी करने के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन छात्रों के अनुसार कॉलेज दो वर्ष पहले भी छात्र पर विवादित टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.