गोंडा, फरवरी 1 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। दो साल बाद अस्पताल में फेको मशीन फिर से संचालित होने लगती गई है। अब फेको विधि से ऑपरेशन भी चालू हो गया है। फेको विधि से ऑपरेशन शुरु हो जाने से मरीजों को अब चीरा लगवाकर ऑपरेशन कराने से फुर्सत मिल गई है। फेको मशीन चालू होने पर लोगों ने खुशी जताई है। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का नेत्र रोग विभाग हमेशा से चर्चा में रहा है। कई वर्षों से नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण विभाग की बातें मंत्री व अफसरों के सामने उठती रहीं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा विकास सेट्ठी की मौत और डा संजय शर्मा के दूसरे जिले में स्थानांतरण के बाद नेत्र रोग विभाग डाक्टरों से खाली हो गया। करीब दो वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.