हरदोई, मार्च 11 -- कछौना (हरदोई), संवाददाता। लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे रूट पर स्थित बालामऊ जंक्शन पर कार्यालय एवं कार्यशाला सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे के कार्यालय पर करीब दो साल पहले 24 फरवरी 2024 को सीबीआई ने छापेमारी की थी। तब चार घंटे तक छानबीन के बाद यहां तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार को कार में बिठाकर अपने साथ ले गई। तब दोपहर करीब तीन बजे दो गाड़ियों में सवार होकर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे थे। कार्यालय में मौजूद कई अभिलेख अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही एक लैपटॉप व अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए। तीन घंटे पूछताछ के बाद शाम करीब सात बजे सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार और अभिलेख व लैपटॉप आदि को अपने साथ लेकर लखनऊ चले गए।------बैंक आफ बड़ौदा का बीसी प्वाइंट चलाते हैं चौधरीकछौना। स्थानीय कस्बे के रेलवेगंज पश्चिमी वार्ड के निवा...