गुमला, मई 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र के फसिया निवासी दो वर्षों से लापता पूजा देवी उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिली है। एक एनजीओ ने उसे बरामद कर कानपुर के नारी निकेतन में रखा था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने अपना घर गुमला बताया, जिसके बाद कानपुर पुलिस ने गुमला थाना से संपर्क किया। इधर सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर वायरल होने के बाद उसकी भाभी कुंती देवी और भाई सूरज राम मंगलवार को गुमला थाना पहुंचे और उसकी पहचान की। परिजनों ने उसे सकुशल गुमला लाने की मांग की है। भाभी कुंती देवी ने बताया कि पूजा देवी की शादी वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश के बिजावल निवासी रामरतन राम से हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज में कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित कर घर से निकाला शादी के करीब एक साल बाद वह वहां से लापता हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उस...