प्रयागराज, अप्रैल 28 -- अतरसुइया पुलिस ने मंगलवार को करीब दो साल बाद कब्र से महिला का कंकाल निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, दरियाबाद की 22 वर्षीय नेहा परवीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई जियाउल हसन ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...