दो साल फेल, तीसरे साल पास; BRABU में बड़ा गड़बड़झाला, 7 साल के रिजल्ट की होगी जांच
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- BRABU News: बिहार के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्स्टी(BRABU) के परीक्षा विभाग में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। पिछले सात वर्षों में स्नातक की परीक्षा पास करने वाले हजारों छात्रों के रिजल्ट की जांच होगी। विश्वविद्यलय में वर्ष 2019 से 2026 तक आये रिजल्ट की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी एक रिटायर जज की अध्यक्षता में बनी है, जिसमें दूसरे विवि के दो शिक्षक, विवि के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। कई छात्र जो पार्ट वन और पार्ट टू में फेल थे, उन्होंने पार्ट थ्री की परीक्षा दे दी और पास भी हो गए। यह कमेटी इसी चीज की जांच कर रही है कि कितनों का रिजल्ट ऐसा है। रिपोर्ट के बाद मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.