नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- OnePlus ने अपने दो साल पुराने फोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। अगर आप भी वनप्लस का फोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, वनप्लस ने भारत में अपने पुराने स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 के लिए OxygenOS 16.0.5.700 अपडेट के रोलआउट करने पुष्टि की है। इस अपडेट का वर्जन नंबर "IN: CPH2613_16.0.5.700(EX01)" है। हालांकि इस रोलआउट की घोषणा अभी-अभी की गई है, लेकिन कुछ यूजर्स को यह अपडेट पहले ही मिल चुका होगा, जबकि अन्य यूजर्स को यह आने वाले दिनों में मिल सकता है। अगर आपके फोन में यह अपडेट दिखाई नहीं दे रहा है, तो टेंशन मत लीजिएगा, क्योंकि आने वाले दिनों में इस फोन के सभी यूजर्स के लिए पास यह अपडेट पहुंच जाएगा। कंपनी ने इस फोन को भारत में अप्रैल 2024 में लॉन्च किया है, यानी यह फोन दो साल पुराना है।नए अपडेट ...