औरैया, जून 10 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र से लापता किशोरी और उसे अपने साथ ले जाने के आरोपित किशोर को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। दोनों को जगतपुर गांव के पास कानपुर-इटावा हाईवे किनारे से हिरासत में लिया गया। पुलिस किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में इटावा जनपद निवासी 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। पूछताछ में किशोर ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले वह चौकी गांव में लगे मेले में झूला लगाने आया था। इसी दौरान उसकी किशोरी से मुलाकात हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया। आरोपित के अनुसार छह मई को दोनों घर से निकल...