गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में अब लापरवाही भारी पड़ रही है। नए नियम लागू होने के बाद पिछले दो साल से पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को 15 सौ से अधिक आवेदन एसडीएम कार्यालय से रद्द कर दिए गए हैं। इनमें वे आवेदन शामिल हैं, जिनमें दस्तावेजों और जन्म-मृत्यु की घटना को लेकर अधिकारियों को संदेह था। वहीं, लंबे समय से लंबित पुरानी फाइलों का 30 सितंबर तक निस्तारण कर दिया गया है। एक अक्तूबर से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब तक प्रमाण पत्र में देरी होने के बाद एसडीएम कार्यालय से जांच के बाद ही जारी किया जाता था। अब नए नियम के तहत दो साल से अधिक समय यह यदि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नई बनाया तो अदालत से आदेश के बाद भी यह जारी किया जाएगा। इसके लिए अदालत में वकील के ...