लखनऊ, मार्च 22 -- पुलिस ने लगा दी थी फाइनल रिपोर्ट, एसीपी ने दोबारा जांच शुरू कराई परिजनों ने जिस युवक पर जताई थी आशंका, जांच में निकला था निर्दोषमोहनलालगंज। संवाददातादो साल पहले मोहनलालगंज के एक गांव से लापता हुई 16 साल की किशोरी को मोहनलालगंज पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। किशोरी जब लापता हुई थी तो परिजनों ने निगोहां थाना क्षेत्र के एक लड़के के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में आरोपी बेकसूर निकला लेकिन किशोरी नहीं मिली। जांच कर थक चुकी पुलिस ने मुकदमा बंद करने की सिफारिश कर दी थी। एसीपी ने कमजोर जांच का हवाला देते हुए दोबारा तफ्तीश के आदेश दिए। दोबारा पुलिस सक्रिय हुई और युवती को दिल्ली से बरामद किया। वह अब बालिग है और उसका एक बच्चा भी है।सिसेंडी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध हालात में ल...