दो साल पहले ध्वस्त पुलिया की वजह से ग्रामीण परेशान
गिरडीह, जून 21 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग से भारती चलकरी पंचायत के मंगर तिलैया को जोड़नेवाली सड़क में लेड़वा के पास दो साल पूर्व पुलिया ध्वस्त हो जाने से राहगीर व ग्रामीण काफी परेशान हैं। पुलिया ध्वस्त हो जाने के कारण आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया है। पुलिया के लिए दो वर्ष से ग्रामीण तारणहार की बाट जोह रहे हैं। गांव के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पुलिया निर्माण की मांग दुहराई है। जानकारी मिली है कि भारती चलकरी पंचायत के लेड़वा गांव के पास पुलिया ध्वस्त हो जाने के कारण आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया है। पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के अभाव में लगभग दो वर्ष से आवागमन बाधित है। गांव तक चारपहिया वाहन ले जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.