रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड देने के लिए खेल निदेशालय ने आवेदन आमंत्रित किया है। इसमें खास बात है कि वैसे खिलाड़ी जो दो साल पहले भी किसी कारण से आवेदन करने से चूक गए थे या किसी कारण उन्हें कैश अवॉर्ड नहीं मिला, वे भी आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय ने आवेदन के लिए जो कटऑफ तय किया है उसके अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 की अवधि के बीच पदक जीनेवाले खिलाड़ी आवेदन करने के पात्र हैं। अधिसूचना के अनुसार अंतरराष्ट्रीय/भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेलों की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतनेवाले खिलाड़ी और उनके प्रशिक्षण कैश अवॉर्ड के हकदार होंगे। झारखंड खेल प्राधिक्रण की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध है।योग्य खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.