मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गौरीहार खालिकनगर पंचायत में दो साल पहले गाड़े गए खंभों पर विभाग ने अब तार लगा दिए। इससे किसानों में खुशी की लहर है। तार के बिना खेतों में बिजली नहीं पहुंच रही थी, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही थी। किसानों की इस समस्या की खबर को पिछले सप्ताह हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मंगलवार को दो साल पहले लगाए गए खंभों पर तार लगा दिए। पंचायत के पूर्व मुखिया महेश शर्मा ने बताया कि अखबार में खबर छपने का असर दिखाई दी। पोल पर तार लगाने की मांग पंसस रूबी शर्मा ने भी आवेदन देकर कार्यपालक पदाधिकारी से किया था। जेई बरियारपुर ने बताया कि सभी पोल पर तार पहुंचा दिए गए हैं। अब किसानों की शिकायत नहीं रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.