मुरादाबाद, जून 30 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मां ने अपने बेटे वरुण की हत्या प्रेमी सतीश के कहने पर की थी। अब पुलिस ने महिला के प्रेमी सतीश का नाम भी रिपोर्ट में बढ़ा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी महिला मीनू ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर बेटे की गुरुवार की शाम गला दबाकर हत्या की थी। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह की करीब 15 साल पहले हरिद्वार निवासी मीनू से शादी हुई थी। सुरेंद्र अक्सर बाहर रहते हैं। वैवाहिक जीवन में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। सबसे छोटा बेटा दो वर्षीय वरुण था, जबकि सबसे बड़ी करीब 14 वर्षीय बेटी है। करीब दो माह पहले पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद मीनू अपने चारों बच्चों को लेकर मूंढापांडे में किराये के मकान में रहने लगी। पति और उनके परिवार के लो...