दो साल के भीतर आया फैसला, पांच लोगों को कुचलने वाले दोषी को उम्रकैद
पूर्णिया, अगस्त 8 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। धमदाहा थाना क्षेत्र के ढोकवा गांव में पंचायत भवन के सामने पिकअप वैन चढ़ाकर पांच लोगों की जान लेने के बहुचर्चित मामले में करीब दो वर्ष के भीतर अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्रकैद की सजा दी है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश स्वाती कुमारी सिंह की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी सोनू कुमार उर्फ मुनी (24) को उम्रकैद की सजा के साथ 51 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अपर लोक अभियोजक हरेराम ठाकुर ने बताया कि धमदाहा थाना कांड संख्या 317/24 में दर्ज इस मामले में सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: दोस्त की पत्थर से कूचकर हत्या मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.