वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 22 -- UP News: दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मंगलवार की शाम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने की पुलिस मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल लेकर आई थी, जहां से वह भाग निकला। आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर रात तक शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश जारी रही। उधर, लापरवाही के आरोप में प्रतापगढ़ एसपी ने दो सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को निलंबित कर दिया। प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी जलालुद्दीन को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर दो साल की बच्ची के साथ बीते रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगा था। मानिकपुर पुलिस की टीम आरोपी जलालुद्दीन को मंगलवार को एसआरएन अस्पताल डीएनए टेस्ट और मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी। इसी बीच पु...