प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा, संवाददाता। दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी एसआरएन अस्पताल प्रयागराज से फरार होने के बाद शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी कालाकांकर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुंडा कोतवाली के नई बाजार निवासी जमालुद्दीन उर्फ डब्बू बीते रविवार को अपने मित्र के घर मानिकपुर के एक गांव में गया था। वहां शराब पीने के दौरान मित्र बाहर चला गया तो आरोपी ने उसकी दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची का पिता लौटा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चालान के दौरान आरोपी की हालत बिगड़ी तो उसे मंगलवार शाम एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया लेकिन वहां तैनात दो सिपाहियों को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया था।एसओ नरेंद्र सिंह पुलि...