मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। आरोपी सामान दिलाने के बहाने घर से लेकर गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा कारतूस बरामद किया है। एक गांव निवासी युवती अपनी दो साल की बच्ची के साथ दो दिन पहले ससुराल से घर आई थी। गुरुवार शाम को एक युवक जो बच्ची का रिश्तेदार बताया गया है। समान दिलाने के बहाने घर से ले गया करीब एक घंटे बाद वापस लौटा तो बच्ची खून से लथपथ बच्ची को देखकर पुलिस की होश उड़ गए। परिजनों ने बच्ची से दुष्कर एम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने टिंकू पुत्र ईश्वर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई। पुलिस टीम शाम के समय गा...