भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के पीजी शिशु रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिन्हा के अस्पताल में इलाज के लिए आई दो साल की बच्ची में जांच के दौरान ल्यूकेमिया (ब्लड एंड बोन मैरो कैंसर) पाया गया। बकौल डॉ. सिन्हा, आमतौर पर आठ से दस साल से अधिक उम्र के बच्चों में ल्यूकेमिया की बीमारी पाई जाती है। लेकिन अकबरनगर निवासी ऋषभ के दो साल की बेटी में ल्यूकेमिया पाया जाना आश्चर्यचकित कर रहा है। बच्ची को लगातार रोने, सांस फूलने व पैरों व हाथों में कड़ापन की समस्या के साथ इलाज के लिए 26 फरवरी को लाया गया था। जहां जांच में उसे ल्यूकेमिया होना पाया गया। बच्चों में ल्यूकेमिया होने की कल्पना आमतौर पर चिकित्सक नहीं करते हैं। कारण, लाखों में किसी एक बच्चे में ये बीमारी पाई जाती है। बच्ची का प्राथमिक इलाज ...