दो सालों से बिस्तर पर था युवक, फांसी लगाकर दे दी जान
हमीरपुर, अप्रैल 16 -- कुरारा, संवाददाता। हादसे में दोनों पैर खराब होने के बाद से बिस्तर से लग चुके युवक ने बुधवार की शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को खेतों से लौटी मां ने पुत्र को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाक्षेत्र के डामर गांव निवासी 35 वर्षीय मलखान पुत्र स्व.छिद्दू अहिरवार दिव्यांग होने से पूर्व मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। दो वर्ष पूर्व अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से कदौरा से चतेला जाते समय हुए हादसे में इसके दोनों पैरों में फैक्चर हो गया था। यह भी पढ़ें- दो साल से बिस्तर पर पड़े युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान पिता ने खेत बेचकर इलाज कराया था। इलाज से जान तो बच गई लेकिन चलना-फिरना बंद हो गया। दोनों पैर बेकार होने की वजह से मलखान बिस्तर पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.