जामताड़ा, अप्रैल 17 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गुरूवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीटांड़ के समीप छापेमारी कर दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मो फारूख, एसआई कुंदन कुमार वर्मा, एसआई हीरालाल महतो सहित पुलिस टीम का गठन कर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीटांड़ के समीप छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान सीताकाटा गांव निवासी सुरेश कुमार दास एवं पोसोई गांव निवासी दीपक कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस ने दो साइबर अपराधी को भेजा जेल पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक्सिस बैंक के खाताधारकों को व्हाट्...