दो सांड़ की लड़ाई से लगा जाम, मची अफरातफरी
बदायूं, मार्च 23 -- शहर में दो सांड़ की लड़ाई के कारण सड़क पर करीब पौन घंटा जाम लगा रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मची रही और कई लोग बाल-बाल बच गए। बाद में लोगों ने किसी तरह हालात को संभालते हुए रास्ता खुलवाया। शहर के गद्दी चौक के पास दो सांड़ अचानक आपस में भिड़ गए, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। दोनों सांड़ काफी देर तक सड़क पर लड़ते रहे, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और करीब पौन घंटा जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग घबराकर इधर-उधर हटते नजर आए और कुछ लोग बाल-बाल बच गए। सड़कों पर खड़े वाहन चालकों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों सांड़ को अलग करने की कोशिश की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.