दो सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति
औरैया, मई 26 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटी है। इसी क्रम में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रंगमहल रिसॉर्ट में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दो सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टी लगातार अपने कार्यकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.