रांची, मई 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के कोयरी टोली स्थित खेत में बुधवार को दो सांपों को अटखेलियां करते हुए देखा गया। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटकर काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे। कई बार दोनों सांप आपस में लिपटकर खड़े भी हो जाते थे, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और काफी देर तक इस दृश्य का आनंद लेते रहे। खेत में सांपों की यह हरकत दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। शाम ढलने के बाद दोनों सांप धीरे-धीरे अपने-अपने बिल में चले गए, जिसके बाद भीड़ वहां से वापस लौट गई। यह भी पढ़ें- पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर डंडों से दोनों की जमकर की पिटाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...