हाजीपुर, जनवरी 20 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी बहन बीते शनिवार को अपनी सहेली के बुलावे पर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। उसकी सहेली ने बतायी थी कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50 हजार रुपया मिलने वाला है, जिसके लिए सर्टिफिकेट में सुधार करवाने हेतु कॉलेज जाना जरूरी है। कई घंटे बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो मोबाइल से संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया। खोजबीन से पता चला कि उसकी सहेली नेहा कुमारी एवं पुष्पा कुमारी उसका अपहरण करा दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है मामला अपहरण की है या कुछ और इसकी छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...