फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर से सटे हथियापुर के बाजार में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने दो सर्राफ समेत तीन दुकानों से लाखों का माल उड़ा लिया। एक दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया। वारदात से दुकानदार घबराये हुए हैं। पुलिस चौकी भी बनी हुई है इसके बाद भी घटना हो गई। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठ रहे। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर के बाजार में शहर के जोगराज स्ट्रीट मोहल्ला निवासी मनोज कुमार वर्मा की सर्राफ की दुकान है। गुरुवार की रात 7:30 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चल आए। रात में मौका पाकर चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर जाकर तिजोरी तोड़ दी। चोर दुकान से साढ़े सात ग्राम सोना, 960 ग्राम चांदी, नाक की बाली, पायल, झुमका, पुराना कतरन समेत करीब पांच लाख के जेवर ले गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.