फरीदाबाद, मार्च 13 -- पलवल/फरीदाबाद़, वरिष्ठ संवाददाता। बेखौफ पांच नकाबपोश डकैतों ने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से नूंह जा रहे दो सर्राफा व्यापारी भाइयों की गाड़ी के आगे अपनी वैन आगे लगाकर उन्हें अगवा कर लिया। हथियारों के दम पर उन्हें अगवा कर पलवल के बंचारी गांव में नाले के पास हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाश उनसे उनकी कार, 30 किलो चांदी और आठ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पलवल के गदपुरी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात पीड़ित सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका कस्बा निवासी कपिल सिंगला अपने भाई शुभम के साथ 11 मार्च को अपनी कार में सवार होकर दिल्ली के कूचा महाजनी बाजार गए थे। वहां से चांदी बदलवाने के बाद वे करीब 30 किलो चांदी और आठ लाख रुपये ...