दो समूहों में गोलीबारी से फिर सुलगा मणिपुर, गुस्साई भीड़ ने अस्पताल को घेरा; लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले
इम्फाल, जून 15 -- पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फाल एक बार फिर तनाव से गुजर रहा है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में लोगों ने मणिपुर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) को घेर लिया है। दरअसल, ये लोग तीन कुकी युवकों के भर्ती किए जाने का विरोध कर रहे हैं, जो सोमवार (15 जून की) सुबह कांगपोकपी जिले में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे और यहां भर्ती कराए गए हैं। RIMS इम्फाल वेस्ट में स्थित केंद्र सरकार का एक बड़ा सेंटर है। सोमवार दोपहर को जब यह खबर फैली कि राज्य के नागा और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच बढ़े तनाव के बीच तीन कुकी पुरुषों को इलाज के लिए वहां लाया गया है, तो बड़ी संख्या में लोगों ने इस संस्थान को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों में मैतेई समुदाय के लोग भी शामिल हैं, जिनका मई 2023 से कुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.