पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। शहर के मदीनाशाह चौराहे पर दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद एक समुदाय के युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे समुदाय के युवक के घर पर धावा बोल दिया। उसके घर के बाहर गाली गलौच के बाद ईट पत्थर भी फेंके गए। इस पर दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र हो गए। मामला बिगड़ता इससे पूर्व कोतवाली और सुनगढ़ी थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर झगड़ा करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी भीड़ को खड़े होकर आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया। मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदीनाशाह में बुधवार शाम को मोहल्ला नखासा निवासी भूरा वाल्मीकि और मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.