दो समितियों की सदस्यता और ऋण लेने के नियमों की जांच की मांग
रुडकी, अगस्त 13 -- मंगलौर। भाजपा नेता संदीप कुमार पंवार निवासी नगला चीना ने एक नेता पर सहकारिता चुनाव में तथ्यों को छिपाकर भाग लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने नेता तथा उनके परिवार की सदस्यता और चुनाव में पात्रता की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नेता वर्ष 2020 से पहले नगला चीना सहकारी समिति के सदस्य हैं और उन्होंने मार्च 2020 में समिति से छह लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि सदस्यता समाप्त किए बिना वह एक जनवरी 2025 को मंगलौर पश्चिमी समिति के सदस्य बन गए और अक्टूबर 2025 में वहां से 1.60 लाख रुपये का ऋण भी लिया। उन्होंने नेता की पत्नी पर भी मंगलौर पश्चिमी समिति से 1.60 लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप लगाया। साथ ही नेता की मां और भतीजे की मंगलौर की समितियों में सदस्यता पर भी सवाल उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.