हाजीपुर, अप्रैल 6 -- महुआ। 33 केवीए विद्युत फीडर में मेंटेनेंस कार्य और पेड़ पौधों की डाली की कटाई छंटाई को होकर सोमवार को महुआ के दो सब स्टेशनों में 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी। रविवार को महुआ विद्युत प्रशाखा के द्वारा बताया गया कि सलहा उपग्रिड से पिरोई, चेहराकलां और डभैच सब स्टेशनों को मिलने वाली पूर्वाहन 9:30 बजे से अपराह्न 02 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि कनीय अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि महुआ सब स्टेशन चालू रहने के कारण वहां से बिजली लेकर पिरोई से संचालित सभी 11 केवी फीडर चालू रहेंगे। इसके कारण इस सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधित परेशानी नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...