गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा। जिले में काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे दो सफाई कर्मियों से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि झंझरी ब्लॉक क्षेत्र के राजस्व ग्राम लक्ष्मणपुरजाट में तैनात अजय कश्यप और रूपईडीह क्षेत्र के रुकमंगदपुर में तैनात महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ लगातार कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। इस पर दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 27 व 28 मार्च को आवश्यक कार्य के लिए दोनों को फोन से सूचना देकर बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...