हरदोई, मार्च 19 -- सांडी। ग्राम पंचायत जिगनी चौगवां में सचिव से अभिलेख छीनकर फाड़ने के मामले में जांच के दौरान दो सफाईकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर ब्लॉक प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की है। यह घटना सात मार्च को पंचायतघर में आयोजित ग्रामसभा की खुली बैठक के दौरान हुई थी। बैठक का आयोजन विधवा महिलाओं की शिकायत पर किया गया था। इसमें परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने और नकल देने का मुद्दा उठाया गया था। सचिव राजेश मिश्र के अनुसार बैठक के दौरान कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की कर अभिलेख छीन लिए और उन्हें फाड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के आधार कार्ड भी छीनकर फाड़े गए और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसे जांच में शामिल किया गया।मामल...