बाराबंकी, अप्रैल 7 -- बाराबंकी। विकास खंड सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम में प्रधानाध्यापक को सहकर्मी शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किये जाने के आरोपों की जांच दो सप्ताह में भी पूरी नहीं हो सकी है। बीएसए ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर तीन बीईओ की टीम बना कर जांच के आदेश दिये थे। रिपोर्ट को सात दिनों में तलब किया था। लेकिन टीम की लापरवाही के कारण दो सप्ताह बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। जिससे अब जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। बीएसए कार्यालय में पड़ा था हार्ट अटैक: धर्मराज गौतम विकासखंड सिरौली गौसपुर के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। 25 मार्च को इनकी पत्नी किरन ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर विद्यालय के कुछ शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया था। इनका आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.