हाजीपुर, अप्रैल 29 -- गोरौल । संवाद सूत्र दो सप्ताह पूर्व अपहृत एक छात्रा बुधवार को खुद थाने पर आ पहुंची। छात्रा ने थाने पर बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह खुद की मर्जी से रिश्तेदार के यहां चली गई थी। वहीं छात्रा के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय नावालिग पुत्री गुरुवार को विद्यालय गई थी, जब वापस नहीं लौटी तो विद्यालय से संपर्क करने पर पता चला कि अपहृत लड़की चार व्यक्ति के साथ विद्यालय आई थी और तुरंत वापस लौट गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही थी। पुलिस के दबाब के कारण छात्रा थाने पर उपस्थित हुई है। उसे बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित कराया जाएगा। शैलेंद्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.