प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम के ऐलान के बाद प्रयागराज के कारोबारी वर्ग में राहत की उम्मीद जगी है। बुधवार सुबह से ही शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला, जबकि कारोबारियों, व्यापारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कहना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुलता है तो तेल-गैस संकट कम होगा, आयात-निर्यात में सुधार आएगा और महंगाई पर भी असर पड़ेगा। हालांकि कई विशेषज्ञों ने चेताया कि स्थिति अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है और बाजार में अनिश्चितता बनी रह सकती है।कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में जब भी सीजफायर का ऐलान होता है, शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बुधवार को बाजार करीब चार प्रतिशत चढ़ा। होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से पेट्रोलियम पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.