बागपत, जनवरी 4 -- सर्दी बढ़ने के साथ ही बीमारियों ने भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा बच्चों पर कोल्ड डायरिया और निमोनिया की मार पड़ रही है। जिला अस्पताल से लेकर निजि अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन 80 से 100 बच्चे पहुंच रहे हैं, जो कोल्ड डायरिया या निमोनिया से पीड़ित हैं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, डायरिया से पीड़ित बच्चों में उल्टी दस्त और निमोनिया में बलगम वाली खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण सामने आ रहे हैं। बीते दो सप्ताह के भीतर 1000 से ज्यादा बच्चे बाल रोग विभाग की ओपीडी पहुंच चुके हैं। इनमें करीब 20 फीसदी बच्चे कोल्ड डायरिया से ग्रसित थे। यह हाल तब है, जब भीषण सर्दी के चलते अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.