बलिया, फरवरी 21 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य ब्यवस्थाओं का हाल जाना। टीम में देवरिया जनपद के डिप्टी सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा संजय कुमार त्रिपाठी रहे। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राहुल सिंह भी थे। टीम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। ओपीडी कक्ष, दवा वितरण काउंटर, महिया चिकित्सालय के प्रसव कक्ष तथा वार्डों का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए। मरीजों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। इस दौरान डॉ शिम्पी वर्मा, डॉ रामध्यान, डॉ अनिल राय, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, सत्येंद्र कुमार, अशोक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.