लातेहार, अप्रैल 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में कुल 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को गंभीर स्थिति में रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बालूमाथ में दो सड़क हादसे,दो घायल,दोनों रिम्स रेफरपहली दुर्घटना पहली दुर्घटना बरछिया गांव के पास रांची चतरा मुख्य सड़क पर हुई। जहां एक बाराती वाहन,बाइक और सवारी वाहन के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों में अनिल गिरी ,राकेश गिरी ,दिलेश्वर गिरी ,सुनील कुमार ,अमित कुमार ,राहुल कुमार ,दीपक गुप्ता ,सकलदेव भारती और रूपलाल गंझू शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों वाहन अनियंत्र...