दो सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल
इटावा औरैया, मई 28 -- इकदिल। क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मानिकपुर मोड़ पर हुए हादसे में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के कोकपुरा निवासी अनुराग मिश्रा 45 व जालिम अड्डा निवासी प्रेम सिंह 45 घायल हो गए। वहीं महानेपुर के पास हुए दूसरे हादसे में रामसिंह अड्डा निवासी चांदनी 28 पत्नी शिवकुमार तथा गांव कुरट निवासी दो भाई हैप्पी व सार्थक घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.