दो सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शामली, जून 12 -- झिंझाना। क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। एक घटना गुरुवार की रात में करीब 11 बजे मेरठ करनाल हाइवे पर केरटू के पास हुई जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक डिवाइडर से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दूसरा हादसा झिंझाना दरगाहपुर मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दीवार से टकराने पर एक युवक की मौत हो गयी। तीन युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी हरिओम उम्र 20 वर्ष पुत्र गोपाल गुरुवार को बिजनौर में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटा था। परिजनों के अनुसार परीक्षा अच्छी होने की खुशी में साथियों के बीच मिठाई खिलाने की बात हुई थी। इसी दौरान हरिओम अपने साथी खानपुर कला निवासी प्रवीण उम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.