बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बुधवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। पहली दुर्घटना उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गोंडा रोड पर हुई। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा याकूब गनेशपुर निवासी सोनू ने बताया कि 25 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरापुर निवासी 70 वर्षीय जगदीश पैदल दवा लेने उतरौला आए थे। इसी दौरान उतरौला से गोंडा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस संख्या यूपी-47 एएन-2212 के अज्ञात चालक ने गलत दिशा में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.