रुडकी, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा कै दौरान मंगलौर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। नारसन और लिब्बरहेड़ी क्षेत्र में हुए हादसों के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। पहला हादसा शनिवार देर रात नारसन शिव मंदिर के पास हुआ। यहां करीब 25 से 30 वर्षीय अज्ञात कांवड़िया किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक के बैग से 6110 रुपये और एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल बंद होने के कारण अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी श...